Ad Ad
Ad Ad

कंगना रनौत बोलीं- राहुल गांधी टपोरी की तरह आते हैं संसद, तू तड़ाक करते हैं; महिलाएं असहज महसूस करती हैं 1

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 19 Mar 2026, 02:04 AM
शेयर करें ➦
W f X
कंगना रनौत बोलीं- राहुल गांधी टपोरी की तरह आते हैं संसद, तू तड़ाक करते हैं; महिलाएं असहज महसूस करती हैं 1

संसद में राहुल गांधी के व्यवहार पर तंज कसते हुए कंगना रनौत ने कहा- राहुल गांधी संसद में टपोरी की तरह आते हैं. किसी को तू तड़ाक कर बात करते हैं. कोई अगर इंटरव्यू दे रहा हो तो उसे परेशान करते हैं. कंगना ने आगे कहा- हम महिलाओं को उनको देखकर बहुत ज्यादा असहज महसूस होता है. दरअसल कंगना का यह बयान- राहुल गांधी के खिलाफ 204 लोगों ने जो खुला पत्र लिखा है, उसी पर आया है.

कंगना के बयान पर भड़की कांग्रेस

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर BJP सांसद कंगना रनौत की टिप्पणी पर कांग्रेस विधायक असलम शेख ने कहा, जब किसी को पार्टी का टिकट दिया जाता है, तो यह जानकारी ली जाती है कि उस व्यक्ति ने कैसा काम किया है और कैसी सेवा की है. मैं BJP की तारीफ करूंगा कि उन्होंने कंगना के पुराने वीडियो देखने के बाद भी उन्हें आगे बढ़ाया. आप उनसे और क्या उम्मीद कर सकते हैं? ऐसे बयान आते ही रहेंगे.

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X