Ad Ad
Ad Ad

एमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्ष

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 26 Aug 2026, 06:40 PM
शेयर करें ➦
W f X
एमसीपीएस का सफल परीक्षण सेना की क्षमता और रक्षा तकनीक को देगा मजबूती : मुख्यमंत्री डॉ. यादव | रक्षा क्षेत्र में नई-नई उपलब्धियां हासिल करने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जताया हर्ष

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प रक्षा क्षेत्र में लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संस्थान (डीआरडीओ) द्वारा विकसित स्वदेशी मिलिट्री कॉम्बैट पैराशूट सिस्टम (एमसीपीएस) का लद्दाख के न्योमा में -15°C तापमान के बीच 22,000 फीट की ऊँचाई से सफल परीक्षण किया गया।

पैरा कंप्यूटर से लेकर ऑक्सीजन सिस्टम तक, पूर्णतः स्वदेशी तकनीक से लैस एमसीपीएस का यह सफल परीक्षण अत्यधिक ऊंचाई पर भारतीय सेना की क्षमता और आत्मनिर्भर रक्षा तकनीक को और मजबूती प्रदान करेगा। मुख्यमंत्री ने इस उपलब्धि के लिए केन्द्र सरकार एवं डीआरडीओ को बधाई दी।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X