उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग द्वारा संचालित एकीकृत बागवानी विकास मिशन के अंतर्गत फसलोत्तर प्रबंधन घटक में जिला नीमच के लिए कोल्ड स्टोरेज एवं प्याज/लहसुन भंडारण संरचना स्थापित करने हेतु पात्र कृषकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना का उद्देश्य उद्यानिकी फसलों की कटाई उपरांत होने वाली क्षति को कम करना,भंडारण क्षमता बढ़ाना तथा उत्पादों की शेल्फ लाइफ में वृद्धि करना है। योजना के अंतर्गत कोल्ड स्टोरेज (टाइप-1) के लिए इकाई लागत 9,600 रुपये प्रति मीट्रिक टन निर्धारित है, जिस पर 35 प्रतिशत (3,360 रुपये प्रति मीट्रिक टन) अनुदान देय होगा। इसी प्रकार लो-कॉस्ट ऑनियन/गार्लिक स्टोरेज स्ट्रक्चर (मेटालिक) के लिए 25 एवं 50 मीट्रिक टन क्षमता की एक इकाई पर 8,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन की लागत के आधार पर 50 प्रतिशत (4,000 रुपये प्रति मीट्रिक टन) अनुदान प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक हितग्राही को अधिकतम एक इकाई की पात्रता होगी। आवेदन के साथ विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन, बैंक अप्रैजल रिपोर्ट, बैंक ऋण स्वीकृति पत्र, इकाई स्थापना स्थल के भूमि संबंधी दस्तावेज तथा निर्धारित प्रारूप में आवश्यक घोषणा-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। कोल्ड स्टोरेज से संबंधित प्रकरणों में भवन निर्माण अनुज्ञा एवं निर्धारित तकनीकी दस्तावेज भी प्रस्तुत करना आवश्यक है। इच्छुक कृषक विभागीय पोर्टल https://mpfsts.mp.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कार्यालय अथवा उप संचालक उद्यान कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर नीमच (कक्ष क्रमांक-61) में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…
बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…