ऋणी एवं अऋणी किसान करवाए अपनी फसलों का बीमा, खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 30 अगस्‍त

ऋणी एवं अऋणी किसान करवाए अपनी फसलों का बीमा, खरीफ फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 30 अगस्‍त

नीमच। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ फसलों के लिए अऋणी किसानों के लिए 14 अगस्‍त 2025 एवं ऋणी किसानों के फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 अगस्‍त 2025 कर दी गई है। जिन कृषकों ने बैंको से के.सीसी.लिया है, उनका बीमा बैंक द्वारा किया जा रहा है। किसी कारण से बैंक द्वारा बीमा नहीं किया गया है, तो वह कृषक बैंक में संपर्क कर फसल बीमा करा सकते हैं।
अऋणी कृषक ऐसे करवाए फसल बीमा- अऋणी व जिन कृषकों का फसल बीमा छूट गया है वह कृषक अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए शीघ्र ही पास की बैंक शाखा जैसे सहकारी बैंक, क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक तथा राष्ट्रीयकृत बैंक और जन सेवा केंद्र (सीएससी), एमपी ऑनलाईन पर जाकर फसल बीमा कराए। जिससे फसल नुकसानी के समय अऋणी कृषकों को भी फसल बीमा योजना का लाभ मिल सकें।
फसल बीमा कराने के लिए आधार कार्ड (मोबाइल नंबर से जुड़े हुआ), जमीन सिकमी (बटाई पर) होने पर इसका शपथ पत्र, भू-अधिकार ऋण पुस्तिका, बैंक खाते का विवरण, पासबुक, बुवाई प्रमाण पत्र (स्व प्रमाणित), पटवारी या (पंचायत सचिव से प्राप्त) होना जरूरी हैं।
उप संचालक कृषि नीमच ने कृषकों को सलाह दी है, कि खरीफ फसलों का बीमा अवश्य करायें, ताकि प्रतिकूल मौसम के कारण फसल नुकसान या उपज में कमी होने पर फसल बीमा योजना के तहत फसल नुकसान की प्रतिपूर्ति हो सके। अब तक जिले में 45 हजार से अधिक किसानों ने अपनी खरीफ फसलों का बीमा करवाया हैं।

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

//सफलता की कहानी//             प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत ने बढ़ाया व्यवसाय, परिवार को मिला आर्थिक संबल

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना छोटे व्यवसायियों के लिए आर्थिक संबल का माध्यम बनकर उन्हें अपने व्यवसाय…

5 hours ago

द फूड टॉक कैफे में एक्सपायरी खाद्य पदार्थ मिलने पर प्रकरण दर्ज

नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, मध्यप्रदेश के निर्देश तथा जिला कलेक्टर एवं अपर कलेक्टर के…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर “नमो युवा शक्ति” में दिखा महिला शक्ति का उत्साह

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सेवा संकल्प अभियान के शुभारंभ अवसर पर 17…

5 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण…

6 hours ago

कलेक्टर ने रेडक्रॉस परिसर में चल रहे जीर्णोद्वार कार्य का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने गुरुवार को रेडक्रॉस परिसर स्थित जिला दिव्यांग एवं पुनर्वास केंद्र…

6 hours ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत रेडक्रॉस परिसर में एनसीडी स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा…

6 hours ago