Weather Alert: उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी की दस्तक हो गयी है. राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर पहुंचने लगी है. कई शहरों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. बुधवार को श्रीगंगानगर राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इसके अलावा पिलानी (झुंझुनूं) में 42.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 42.6 डिग्री, चुरू में 42.4 डिग्री और कोटा में 42.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. राजधानी जयपुर भी भीषण गर्मी की चपेट में रहा, जहां अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है.
बंगाल में लू का अलर्ट पश्चिम बंगाल के दक्षिणी हिस्सों में लू की स्थिति को लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 25 अप्रैल तक दक्षिण बंगाल के कई जिलों में गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है. शुष्क पश्चिमी और उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से 3 से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहने की संभावना है.
इस बीच, उत्तर बंगाल के दार्जिलिंग, कलिम्पोंग और जलपाईगुड़ी जैसे इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है, जिससे वहां कुछ राहत मिल सकती है. झारखंड में बदल सकता है मौसम का मिजाज झारखंड में भी मौसम का मिजाज बदलता नजर आ रहा है. राज्य के दुमका, जामताड़ा, धनबाद और बोकारो जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है.
फिलहाल राज्य में तापमान 34.6 से 43.4 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है. हालांकि, मौसम विभाग ने 24 अप्रैल से अगले तीन दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं और आंधी-तूफान की संभावना जताई है. इससे तापमान में गिरावट आ सकती है और लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है.
Also Read: बिहार में आग उगल रहा आसमान, 14 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम?.
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…