आसमान में ड्रोन और हाथों में स्टेयरिंग: तेलंगाना सरकार ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को बनाएगी हाई-टेक

Telangana Transgender Training Scheme: दिव्यांगजन, वरिष्ठ नागरिक एवं ट्रांसजेंडर सशक्तिकरण मंत्री ए लक्ष्मण कुमार ने शनिवार को कहा- सरकार ट्रांसजेंडर समुदाय को समाज में सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने के लिए कई पहल कर रही है. मंत्री ने कहा कि सरकार ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के लिए शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर और आत्मसम्मान हासिल कर सकें.

50 ट्रांसजेंडर को दी जाएगी कार चलाने की ट्रेनिंग 50 ट्रांसजेंडर को मारुति सुजुकी ड्राइविंग स्कूल के माध्यम से कार चलाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे उन्हें चालक के रूप में नौकरी पाने और स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे. NITHM के जरिए 25 ट्रांसजेंडर को मिलेगी ट्रेनिंग नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट (NITHM) के जरिए 25 ट्रांसजेंडर को होटल मैनेजमेंट और कैंटीन शेफ का प्रशिक्षण दिया जाएगा.

जिससे उन्हें होटल, रेस्तरां और कैटरिंग संस्थानों में रोजगार मिल सके. 16 ट्रांसजेंडर को दी जाएगी ड्रोन पायलट की ट्रेनिंग 16 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को बेगमपेट स्थित तेलंगाना स्टेट एविएशन एकेडमी में ड्रोन पायलट का प्रशिक्षण दिया जाएगा. ड्रोन तकनीक कृषि, सर्वेक्षण और उद्योग जैसे क्षेत्रों में तेजी से मांग में है.

कुल 91 ट्रांसजेंडर को दी जाएगी ट्रेनिंग कुल 91 ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. जिस पर 17.72 लाख रुपये खर्च होंगे और इसके लिए सरकार ने विशेष बजट आवंटित किया है. ये भी पढ़ें: ओडिशा सरकार ने SC, ST के लिए कोटा बढ़ाया; OBC के लिए नया आरक्षण लागू.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook
mawafirstnews@gmail.com

Published by
mawafirstnews@gmail.com

Recent Posts

मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को जावद में शिविर आयोजित होगा

शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान 2026 के अंतर्गत…

2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स एवं बंधक श्रमिक सतर्कता समिति की बैठक संपन्न

बाल श्रम एवं बंधक श्रम की रोकथाम तथा जिले में श्रम कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन…

2 hours ago

कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…

20 hours ago

कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं

कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…

20 hours ago

नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…

20 hours ago

अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती

जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…

20 hours ago