- *आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) के दौरान साम्प्रदायिक सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च, सीसीटीवी कैमरों तथा ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी*
*ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें-एस.पी. श्री जायसवाल*
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुये जिलें के समस्त थाना प्रभारियांे को शांति समिति की बैठक आयोजित करने एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने हेतु दिये निर्देश।
जिले के सभी थाना क्षैत्रों में ईद-उल-जुहा (बकरीद) को दृष्टिगत रखते हुये शांति समिति की बैठकों का दौर जारी।
संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल द्वारा निकाला जा रहा है फ्लैग मार्च।
शांति समिति की बैठकों में अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी सहित क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक हुए सम्मिलित।
बैठको के दौरान सामाजिक पुलिस अधिकारियों द्वारा ईद-उल-जुहा (बकरीद) को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया।
शांति समिति की बैठकों के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया, फेसबुक, एक्स, इन्स्टाग्राम, वाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं पोस्ट को शेयर करने वाले व्यक्तियोें के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की दी जानकारी।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को दृृष्टिगत रखते हुये जिले के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों, थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों की बैठक ली जाकर अपने अपने थाना क्षेत्रों में कानून व्यवस्था बनाये रखने, शांति समिति की बैठकों का आयोजन करने, पुलिस बल की ब्रिफिंग, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकालने एवं सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से निगरानी करने संबंधी निर्देश दिये गये है।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित जायसवाल द्वारा दिये गये निर्देषों के पालन में जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में शांति समिति की बैठकों का आयोजन कर आगामी ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को दृष्टिगत् रखते हुए समिति के सदस्यों को त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं विभिन्न वर्गो एवं समाज के मध्य साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु निर्देशित किया गया। शांति समिति की बैठकों के दौरान समिति के सदस्यों को ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने एवं विभिन्न वर्गो एवं समाज के मध्य साम्प्रदायिक सौहार्द बनाये रखने हेतु निर्देशित करने, सोशल मीडिया, फेसबुक, एक्स, इन्स्टाग्राम, वाट्सएप आदि सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने से संबंधित आपत्तिजनक पोस्ट करने एवं पोस्ट को शेयर करने वाले व्यक्तियोें के विरूद्व कड़ी कार्यवाही किये जाने संबंधी जानकारी दी गई।
जिलें के समस्त थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थानोें पर संबंधित राजपत्रित अधिकारी पुलिस एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस बल का फ्लैग मार्च निकाला जाकर ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।
*नीमच पुलिस की आमजनता से अपील* – जिला पुलिस नीमच द्वारा आमजनता विशेष रूप से युवा वर्ग से अपील की गई है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक एवं विवादित पोस्ट/संदेश डालने से बचे। अफवाहों पर ध्यान न देवें। ईद-उल-जुहा (बकरीद) त्यौहार को शांतिपूर्ण तरिके से मनायें एवं किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी पुलिस थानें अथवा पुलिस कन्ट्रोल रूम को देवें।
Read Next
6 days ago
भूत भावन भूतेश्वर नाथ निकले शाही सवारी के साथ नगर भ्रमण पर* *विधि विधान से सम्पन्न हुआ शिव पार्वती का विवाह* *शाही सवारी मे भक्तों का उमड़ा जबरदस्त सैलाब*
1 week ago
मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ का मिलन समारोह सहित कार्ड वितरण कार्यक्रम 22 फरवरी को जावद में होगा आयोजित
1 week ago
नगर नायक भगवान बद्रीविशाल जी की भूमि संबंधी प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग* महेंद्र उपाध्याय
1 week ago
संकल्प से समाधान अभियान – रामपुरा मे 5 मार्च को दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर का आयोजन
2 weeks ago
सेवा, संस्कार और संकल्प के साथ ग्राम मजीरिया में एनएसएस सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
2 weeks ago
ज्ञानोदय इंटरनेशनल में 12वीं के छात्रों का भव्य विदाई समारोह यादों, मुस्कान और उम्मीदों के साथ कक्षा 12वीं को भावभीनी विदाई
2 weeks ago
झांतला में धाकड़ समाज का दूसरा सामूहिक विवाह सम्मेलन, सम्पन्न । सम्मेलन में,82 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
2 weeks ago
जिले के सभी छूटे हुए 410 आंगनवाड़ी परिसरों और सभी शाला भवनों में नल कनेक्शन उपलब्ध कराए-श्री चंद्रा
2 weeks ago
सोने चांदी ममूल्य वृद्धि की मांग से पीड़ित सर्राफा व्यापारियों की नई परेशानी ग्राहक कर रहे प्रतिदिन विवाद सर्राफा व्यापारियों ने किया बंद का ऐलान थाना प्रभारी को सौपा समस्याओं को लेकर ज्ञापन
2 weeks ago
एनएसएस विशेष शिविर के अंतर्गत ग्राम मजीरिया में विभिन्न प्रेरक कार्यक्रम आयोजित*
Back to top button