Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

असम में कांग्रेस 100 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 5 पार्टियों से मिलाया हाथ

Posted on March 21, 2026

Assam Election: असम कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने बताया- कांग्रेस विधानसभा चुनाव 5 अन्य पार्टियों के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही है. उन्होंने न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ बातचीत में बताया कि कांग्रेस असम की 126 सीटों में से 100 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. असम में किन-किन पार्टियों से कांग्रेस ने किया गठबंधन? असम विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने असम जातीय परिषद, रायजोर दल, सीपीआई (एम), सीपीआई (एमएल) और ऑल पार्टी हिल लीडर्स कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है.

जबकि 100 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है. कांग्रेस ने गठबंधन सहयोगी रायजोर दल के लिए 11 सीट छोड़ी हैं. कांग्रेस अब तक 94 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है असम विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अब तक 126 सीटों में से 94 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है.

कांग्रेस ने 3 मार्च को 42 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची, 7 मार्च को 23 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, 19 मार्च को 22 उम्मीदवारों की तीसरी और 20 मार्च को 7 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की. कांग्रेस 2016 से सत्ता से बाहर है कांग्रेस 2016 से इस पूर्वोत्तर राज्य में सत्ता से बाहर है, जबकि बीजेपी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार तीसरी बार सत्ता में आने की कोशिश करेगी.

निवर्तमान विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजेपी के 64 विधायक हैं, जबकि उसके सहयोगी असम गण परिषद (अगप) के 9 विधायक, यूपीपीएल के 7और बीपीएफ के 3 विधायक हैं. विपक्ष में कांग्रेस के 26 विधायक, एआईयूडीएफ के 15 विधायक और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के एक विधायक हैं.

एक निर्दलीय विधायक भी हैं. 9 अप्रैल को असम में होंगे चुनाव असम विधानसभा की 126 सीट के लिए चुनाव 9 अप्रैल को होंगे. जबकि मतों की गिनती चार मई को होगी..

शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme