Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

अरुणाचल प्रदेश में बारिश का कहर: लैंडस्लाइड और अचानक आई बाढ़ में 4 लोगों की मौत, सेना के 5 जवान लापता

Posted on August 15, 2026

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ से दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सेना के पांच जवान लापता बताए जा रहे हैं. दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं. न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट में बताया गया कि राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के अनुसार, दिबांग घाटी जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण सेना के दो अस्थायी सेल्टर बह गए.

इस दौरान सात सैन्यकर्मी बाढ़ की चपेट में आ गए. रिपोर्ट के अनुसार इनमें से दो जवानों को बचा लिया गया, जबकि पांच जवान अब भी लापता हैं. सड़क निर्माण स्थल पर भूस्खलन अपर सुबनसिरी जिले में केओजारिंग-बयाचिंग सड़क पर भी भारी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ. अधिकारियों के मुताबिक, सड़क निर्माण स्थल पर हुए भूस्खलन के दौरान कई लोग मलबे में दब गए.

इस हादसे में ताडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली समेत चार लोगों की मौत होने की सूचना है. अधिकारियों के अनुसार, दोनों घटनाएं शुक्रवार शाम को हुईं. सेना के लापता जवानों की तलाश और राहत-बचाव अभियान से जुड़ी जानकारी का इंतजार है. दिबांग वैली में बाढ़ ने सेना के कैंप को चपेट में लिया दिबांग वैली जिले में शुक्रवार शाम भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने पाशु पानी आर्मी कैंप को चपेट में ले लिया.

बाढ़ के तेज बहाव में 5वीं ग्रेनेडियर के दो शेल्टर बह गए. अधिकारियों के मुताबिक, बाढ़ में सेना के सात जवान बह गए, जिनमें से दो को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि पांच जवान अब भी लापता हैं. Also read : 80वें स्वतंत्रता दिवस पर चंडीगढ़ में तनाव: कौमी इंसाफ मोर्चे के प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले.

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme