अरनोद में गंदगी को लेकर पूर्व विधायक रामलाल मीणा का सरकार पर हमला
अर्पित जोशी रिपोर्ट
अरनोद। कस्बे में लंबे समय से गंदगी और कचरे की समस्या बनी हुई है। जगह-जगह गंदगी के ढेर और नालियों में जमे कचरे से आमजन बेहाल हैं। इसी मुद्दे को लेकर पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने वर्तमान विधायक और सरकार पर कड़ा तंज कसा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि जनता ने विकास की उम्मीदों के साथ विधायक को चुना था, लेकिन आज हालात यह हैं कि कस्बे में सफाई की व्यवस्था ठप पड़ी है। न तो नगर पालिका स्तर पर कोई ठोस कदम उठाए जा रहे हैं और न ही सरकार इस ओर ध्यान दे रही है।
उन्होंने कहा कि गली-गली पसरी गंदगी से लोगों का जीना दुश्वार हो गया है, बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे हैं। यह स्थिति आमजन के स्वास्थ्य और सम्मान दोनों के लिए घातक है।
रामलाल मीणा ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई, तो जनता मजबूर होकर आंदोलन का रास्ता अपनाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार व स्थानीय प्रशासन की होगी।
सेवा संकल्प अभियान में विभागीय समन्वय के साथ गतिविधियों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें—कलेक्टर कलेक्ट्रेट…
कलेक्टोरेट सभाकक्ष नीमच में मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने जिले…
आयुष विभाग अंतर्गत शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय पिपल्या रावजी द्वारा आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक-2 बर्डीया जागीर एवं…
जिले में अवैध खनन, खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी अंकुश लगाने…
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार आबकारी विभाग नीमच द्वारा जिले के…
ग्रुप केंद्र, सीआरपीएफ, नीमच के महाराणा प्रताप भवन में मंगलवार को श्री सुरेन्द्र कुमार, उप…