Ad Ad
Ad Ad

अरनोद: मंदिर के पास झुका बरगद का पुराना पेड़़ गिरने से हो सकता है हादसा

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 25 Aug 2025, 10:08 AM
शेयर करें ➦
W f X
अरनोद: मंदिर के पास झुका बरगद का पुराना पेड़़ गिरने से हो सकता है हादसा

अरनोद: मंदिर के पास झुका बरगद का पुराना पेड़़ गिरने से हो सकता है हादसा

अर्पित जोशी रिपोर्ट

अरनोद। कस्बे स्थित हाई स्कूल रोड माताजी मंदिर के पास सड़क के किनारे खड़ा काफी पुराना बरगद का विशालकाय पेड़ इन दिनों सड़क की ओर काफी झुक गया है। इसके चलते कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।इस मार्ग पर रोजाना बड़ी संख्या में वाहन स्कूल छात्र छात्रा आवाजाही करते हैं। ऐसे में हादसा हुआ तो लोगों की जान को भी खतरा है। सड़क के एक ओर पेड़ है और दूसरी ओर लोगों के घर स्थित है साथ ही पास में माताजी, बालाजी व शिव मंदिर है जहां प्रतिदिन भक्तगण पूजा अर्चना करते रहते है। वृक्ष का पूरा भार सड़क की ओर हो गया है और सड़क की तरफ झुक चुका है। इससे इसकी जड़ें भी कमजोर होती जा रही हैं। ऐसे में तेज बारिश या हवा चलने पर पेड़ गिरने की आशंका और अधिक बढ़ गई है। कस्बे वासियो ने प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करते हुए पेड़ को सुरक्षित तरीके से हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि समय रहते अगर कदम नहीं उठाया गया तो यह किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
शेयर करें ➦
W f X