Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

अमावस्या के साये में चैत्र नवरात्रि का होगा आगाज, नोट कर लें 19 मार्च को कलश स्थापना का सबसे सटीक मुहूर्त- 2026

Posted on March 17, 2026

चैत्र नवरात्रि में 72 सालों बाद ऐसा दुर्लभ संयोग बनने जा रहा है जब मां अंबे का स्वागत और चैत्र अमावस्या का स्नान-दान एक ही दिन किया जाएगा। दरअसल 19 मार्च 2026 को अमावस्या और प्रतिपदा तिथि का मेल हो रहा है। इस दिन सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि रहेगी। जिस वजह से अमावस्या से जुड़े कर्मकांड 19 तारीख की सुबह में किए जाएंगे। वहीं मां दुर्गा का आगमन भी इसी दिन किया जाएगा। चलिए जानते हैं ऐसे में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या रहने वाला है।

चैत्र नवरात्रि के दिन कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 19 मार्च 2026 की सुबह 06 बजकर 52 मिनट से 09 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। वहीं घटस्थापना का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 20 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि 19 मार्च 2026 की सुबह 06 बजकर 52 मिनट से 20 मार्च 2026 की सुबह 04 बजकर 52 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी।

कलश स्थापना की सरल विधि (Navratri Kalash Sthapana Vidhi)

  • सबसे पहले तो कलश स्थापना के स्थान का चयन करें। घर की उत्तर-पूर्व दिशा घटस्थापना के लिए सबसे उत्तम मानी जाती है। आप चाहें तो घर के मंदिर के पास भी कलश स्थापित कर सकते हैं।
  • कलश स्थापना के लिए एक मिट्टी के पात्र में शुद्ध मिट्टी डालें और उसमें जौ बोएं।
  • फिर तांबे या मिट्टी का कलश लें और उसके मुख पर कलावा बांध लें। फिर उसमें जल, गंगाजल, सिक्का, सुपारी और अक्षत डालें।
  • फिर कलश के मुख पर आम के 5 पत्ते रखें और उसके ऊपर एक जटा वाले नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर रख दें।
  • इसके बाद कलश की विधि विधान पूजा करें। 
  • इसके बाद हाथ में जल लेकर मां दुर्गा का ध्यान करें और व्रत करने का संकल्प लें।
  • नौ दिनों तक माता के साथ-साथ कलश की भी पूजा करें।
शेयर करें: WhatsApp Facebook

इस खबर को शेयर करें:

WhatsAppFacebook

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को मिली नई उड़ान
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में पोषण एवं नशा मुक्ति जागरूकता के विभिन्न कार्यक्रम किए गए आयोजित
  • चलित खाद्य प्रयोगशाला ने विद्यार्थियों को मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान के प्रति किया जागरूक
  • अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50 हजार दीपों से जगमगाएगा किलेश्वर महादेव मंदिर परिसर

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme