Skip to content
Zelo Electric Scooter
malwafirst.in
Menu
  • होम
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • मध्यप्रदेश
    • नीमच
    • मंदसौर
    • रतलाम
    • भोपाल
    • इंदौर
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
  • राजस्थान
    • जयपुर
    • चित्तौड़गढ़
    • भीलवाड़ा
    • प्रतापगढ़
    • उदयपुर
    • कोटा
  • विविध
    • खेल
    • जीवन शैली
    • टेक
    • धर्म
    • बिज़नस
    • मनोरंजन
    • स्वास्थ्य
  • मंडी भाव
  • ई-पेपर
  • Video
Menu

सी.आर.पी.एफ ग्रुप केन्द्र में आस्थाए उल्लास और समर्पण के साथ मनाया गया लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा 

Posted on November 21, 2023

Table of Contents

Toggle

  • सी.आर.पी.एफ ग्रुप केन्द्र में आस्थाए उल्लास और समर्पण के साथ मनाया गया लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा 

सी.आर.पी.एफ ग्रुप केन्द्र में आस्थाए उल्लास और समर्पण के साथ मनाया गया लोकआस्था का महापर्व छठ पूजा 

नीमच। ग्रुप केन्द्र केरिपुबल नीमच के तत्वाधान में सी.आर.पी.एफ परिसर स्थित नाग बावड़ी में महापर्व छठ आस्था का पर्वद्ध पूर्ण आस्था उल्लास और समर्पण के अनूठे समन्वय के साथ मनाया गया। पौराणिक मान्यतओं के मुताबिक लंका के राजा रावण का वध करने के बाद श्रीराम जब पहली बार अयोध्या पहुँचे थे उस समय भगवान श्रीराम और माँ सीता ने रामराज्य की स्थापना के लिए छठ पर्व का उपवास रखा था और उस समय सूर्यदेव की पूजा-अर्जना की थी। आस्था के इस महापर्व पर ग्रुप केन्द्र सी.आर.पी.एफ के नाग बावड़ी में विशेष इंतजाम करते हुए स्थित घाट की साफ-सफाई कर पुष्प एवं आकर्षक विधुत लाइट से विशेष साज सजावट की गई। चूँकि सी.आर.पी.एफ कैम्प में बड़ी संख्या में बिहार उत्तर प्रदेश सहित अन्य प्रदेशों के अधिकारी व जवान रहते है।

लेकिन अब यह महापर्व केवल इन राज्यों तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि पूरे भारतवर्ष में एकाग्रता एवं पवित्रता के साथ मनाया जा रहा है। जहाँ सी.आर.पी.एफ जैसे सशस्त्र बल में राष्ट्र के सभी धर्मों के लोग सेवारत है। इसलिए इस महापर्व का महत्व भारतीय संस्कृति में ओर भी अधिक बढ जाता है। जहां सभी धर्मों के लोगों द्वारा संकीर्णताओं से ऊपर उठकर ईश्वर की उपासना की और रिश्तों को जोडने के साथ. साथ आपसी सौहार्द के अनूठे समन्वय की मिसाल प्रस्तुत की।

छठ महापर्व कार्तिक माह के शुक्ल पत्र की चतुर्थी तिथि पर नहाय- खाय से शुरूआत कर श्रृद्धालुओं ने दर्शन देहू न अपार हे छठी मैया… उग हे सूरज देव अर्घ्य के बरिया… गीत की गूंज के साथ स्‍नान कर सूर्य भगवान की पूजा की और प्रसाद ग्रहण किया। पंचमी को खरना के दिन 36 घंटे का निर्जला व्रत प्रारम्भ किया गया। षष्ठी की शाम को विधि विधान के साथ सोलह श्रृंगार में सजी महिलाओं ने पहले जल में उतर कर डूबे भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया।

फिर सभी ने बांस की टोकरी सूपडे में फल फूल मिठाईया आदि का भोग छठ माता को लगाकार सुख समृद्धि की कामना की । वही सप्तमी को उगते सूर्य को जल अर्पित कर व्रत संपन्न किया गया। इस चार दिनों तक चलने वाले पर्व में भगवान भास्कर और छठी मैया की पूजा की गई और पारिवारिक सुख- समृद्धि तथा मनोवांछित फल प्राप्ति की कामना की। इस पर्व पर केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि घर के पूरूष द्वारा भी व्रत रखा गया। इस पावन अवसर पर संयुक्त अस्पताल के उप महानिरीक्षक चिकित्साद्ध डॉ. पी.एन सलोंकी, ग्रुप केन्द्र के कमाण्डेंट राजेश कुमार सिंह, उप कमाण्डेंट देवेन्द्र सिंह नेगी उपस्थित अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारीगण तथा जवानों द्वारा पूजा अर्चना की और इस प्रकार सी.आर.पी.एफ कैम्प में महापर्व छठ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।

यूट्यूब लाइव न्यूज़

▶️
Malwa First YouTube

क्षेत्र की तमाम वीडियो खबरें और लाइव अपडेट्स सबसे पहले देखें।

Subscribe Channel

फेसबुक अपडेट्स

Follow on Facebook

Recent Posts

  • कलेक्टर की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न
  • कलेक्टर श्री चंद्रा ने जनसुनवाई में सुनी 65 आवेदकों की समस्याएं
  • नवम राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता एवं नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
  • अवैध रेत एवं खनिज परिवहन-भंडारण पर कलेक्टर की सख्ती
  • अवैध शराब से संबंधित सूचना आबकारी नियंत्रण कक्ष को दें

Recent Comments

  1. A WordPress Commenter on Hello world!
©2026 malwafirst.in | Design: Newspaperly WordPress Theme