Logo
Ad Ad
Logo
Ad Ad
होम राष्ट्रीय मध्यप्रदेश राजस्थान नीमच मंडी-भाव

संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज के 726 वॉ जन्मोत्सव के रतनगढ मे दो दिवसीय होगें आयोजन,

रिपोर्टर: mawafirstnews@gmail.com
📅 09 Apr 2026, 03:49 PM
शेयर करें ➦
W f X

संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज के 726 वॉ जन्मोत्सव के रतनगढ मे दो दिवसीय होगें आयोजन,
दिनांक 13 अप्रेल 2026 को यशनगर जाट मे निःशुल्क नैत्र चिकित्सा शिविर एवं दिनांक 14 अप्रेल 2026 के रतनगढ़ मे भव्य शौभायात्रा का हागा आयोजन

रतनगढ़। रतनगढ़ मे प्रथम बार दो दीवसीय श्री सेन समाज द्वारा श्री सेन जी महाराज की 726 वॉ जन्मोत्सव बडे ही धुम धाम से मनाया जावेगा, जिसमे दिनांक 13 अप्रेल को यशनगर जाट मे मांगलिक भवन मे प्रातः 10 बजे से 02 बजे तक विशाल नैत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जावेगा। नैत्र शिविर समस्त सैन समाज के तत्वाधान मे लाभ मुनि चिकित्सायल मन्दसौर द्वारा नैत्र चिकित्सा मे ख्यातीप्राप्त नैत्र चिकित्सको द्वारा आधुनिक कम्प्युटराईज्ड मशीनों द्वारा मोतियाबिन्द की जॉच एवं चयनित रोगियों के निःशुल्क आपरेशन किया जावेगा। इस अवसर पर नंदकिशोर जी कुंडला नीमच जिला सेन समाज वरिष्ठ मार्गदर्शक मंडल जिला सेन समाज संरक्षक दीपक जी गहलोत मांगीलाल जी मानसा श्याम जी टाकवाल नीमच सेन समाज जिलाध्यक्ष सुखलाल सेन, कार्यकारी अध्यक्ष सोनू जी सेन सरपंच कनावटी कार्यवाहक अध्यक्ष दिनेश जी हासपुर युवा जिलाध्यक्ष चमन सेन, भादवा माता धर्मशाला अध्यक्ष करण जी टाक साहब सेन वाटिका अध्यक्ष रमन जी गहलोत सामूहिक विवाह सम्मेलन अध्यक्ष भगवती प्रसाद जी सरपंच साहब वरिष्ठ समाजसेवी हिम्मत जी परमार मनासा
जिला उपाध्यक्ष लखन भाटी, मुरली सेन सिंगोली तहसील अध्यक्ष, श्रवण सेन युवाध्यक्ष एवं वरिष्ठजनों आदि के मुख्य आतिथ्य मे आयोजन संपन्न होगा तथा दिनांक 14 अप्रेल 2026 को यशनगर जाट मे प्रातःकाल पूजा अर्चना के पश्चात रतनगढ़ मे दोपहर 03 बजे से संत शिरोमणी श्री सेन जी महाराज का भव्य चल समारोह निकाला जावेगा। जिसमे रथ, प्रसिद्ध ढौल, डी.जे. आदि के साथ समाजजन द्वारा रतनगढ़ नगर के श्री गोवर्धनाथ भगवान के मंदिर से नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुए मैला मैदान सामुदायिक भवन पर श्री सेन जी महाराज की महाआरती होगी। उक्त जानकारी देते हुए श्री सेन जी महाराज जन्मोत्सव समिति अध्यक्ष राजेश सेन एवं समस्त कार्यकारिणी द्वारा समाज के सभी माताओं बहनों को अधिक से अधिक सख्या मे पधारकर, कार्यकृम को सफल बनाने का अनुरोध किया गया।

आपको यह खबर कैसी लगी?

शेयर करें ➦
W f X
🏠होम 📍MP
📰ई-पेपर
📍RJ मेनू
शेयर करें ➦
W f X