नीमच

केंद्रीय पर्यवेक्षक पहुंचे सिंगोली, कार्यकर्ताओं से हुए रूबरू

केंद्रीय पर्यवेक्षक पहुंचे सिंगोली, कार्यकर्ताओं से हुए रूबर
(ख्वाजा हुसैन मेवाती )सिंगोली।

संगठन सृजन अभियान के तहत केंद्रीय पर्यवेक्षक व धौलपुर सांसद भजन लाल जाटव, पूर्व विधायक रामायण सिंह, पूर्व विधायक हर्षविजय गहलोत, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, विधानसभा प्रत्याशी समंदर पटेल, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव सत्यनारायण पाटीदार, मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं जिला पंचायत सदस्य तरुण बाहेती, राजेंद्र सिंह तोमर सिंगोली पहुंचे।

सिंगोली कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन पर केंद्रीय पर्यवेक्षक श्री जाटव ने बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं से वन टू वन चर्चा की और कांग्रेस जिलाध्यक्ष हेतु रायशुमारी की।
इस दौरान नगर कांग्रेस सहित ब्लॉक कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button