नीमच

मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार  – मनीष शर्मा

मध्य प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी भाजपा सरकार  – मनीष शर्मा

नीमच। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की पूर्ण बहुमत से फिर से सरकार बनेगी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार के द्वारा किए गए कार्यों से प्रभावित होकर आम जनता ने भाजपा को पक्ष में मतदान किया है महिलाओं द्वारा बड़ी संख्या में मतदान के प्रति उत्साह दिखाया है उससे ही स्पष्ट हो जाता है कि प्रदेश में महिलाओं से लेकर हर वर्ग ने भाजपा को चुनाव में आशीर्वाद दिया है यह चुनाव में कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए वचनों को भी आम जनता ने  नकार दिया है।
युवा मोर्चा नेता मनीष शर्मा आगे का है कि प्रदेश की शिवराज चौहान के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में किए गए विकास कार्यों और जन कल्याणी वाली योजनाओं से प्रभावित होकर आम जनता ने चुनाव में भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। नीमच जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र पर भी भाजपा को ही जीत मिलेगी विकास कार्य और  जन योजनाओं के बल पर मध्य प्रदेश आज देश में अन्य प्रदेश की तुलना में आदर्श प्रदेश के रूप में का स्थापित हुआ है शिवराज सरकार द्वारा प्रदेश में महिलाओं के लिए लाडली बहन योजना प्रारंभ की है वह सभी महिलाओं के द्वारा पसंद किया गया है।
युवा नेता श्री शर्मा ने आगे कहा हे की कांग्रेस पार्टी द्वारा सस्ती लोकप्रियता प्राप्त करने के लिए चुनाव के दौरान जनता से किए गए वचनों को भी जनता ने नकार दिया है और पूरे प्रदेश में आम जनता द्वारा भारतीय जनता पार्टी को खूब आशीर्वाद दिया है और इस बार फिर से जनता की आशीर्वाद से मध्य प्रदेश में फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Back to top button