मध्यप्रदेश

‘नेताओं को दो कौड़ी का बता अखिलेश ने…’कांग्रेस-सपा की लड़ाई में बीजेपी ने ली चुटकी

ऐप पर पढ़ें

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश में चल रहे कांग्रेस और सपा के झगड़े के बीच अब बीजेपी के अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने चुटकी ली। उन्होंने कहा कि गठबंधन का रायता फैल चुका है। शर्मा ने कहा, प्रमुख सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ही कह रहे हैं कि मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं की औकात दो कौड़ी की है।’ साथ ही उन्होंने दावा किया कि मध्य प्रदेश में ऐतिहासिक बहुमत के साथ भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीत रही है। जबलपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, ‘इंडिया गठबंधन की पोल खुल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सही कहा था कि यह इंडिया गठबंधन नहीं बल्कि घमंडिया गठबंधन है। इंडिया गठबंधन के मुख्य घटक समाजवादी पार्टी सर्वोच्च नेता ने तो मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं को दो कौड़ी का बोल दिया हैं। 

वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि वे ”दिल्ली में दोस्ती और राज्यों में कुश्ती” के आदर्श वाक्य से प्रेरित हैं। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के सहयोगी दलों में शामिल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी (सपा) और आम आदमी पार्टी (आप) ने मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कुछ सीटों पर अलग-अलग उम्मीदवारों की घोषणा की है। इससे संकेत मिलता है कि यह गठबंधन राज्य स्तर पर काम नहीं कर रहा है।

    

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के सपा के लिए अब तक एक भी सीट नहीं छोड़ने से नाराज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को संकेत दिया कि कांग्रेस को उत्तर प्रदेश में उनकी पार्टी से वही व्यवहार मिल सकता है। विपक्षी गठबंधन में मतभेद को उजागर करते हुए यादव ने तीखी टिप्पणी की और कहा कि कांग्रेस नेतृत्व को अपने छोटे नेताओं को उनकी पार्टी के बारे में टिप्पणी करने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। दो दर्जन से अधिक दलों के हाल ही में बने गठबंधन में दरारों की ओर इशारा करते हुए चौहान ने इसे एक असंगत गठबंधन करार दिया और इसे घमंडिया (अहंकारी) कहा।

सपा प्रमुख यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं ने मध्य प्रदेश में एक बैठक के लिए कांग्रेस के फोन कॉल का जवाब नहीं दिया होता अगर उन्हें पता होता कि ‘इंडिया’ गठबंधन केवल राष्ट्रीय स्तर (लोकसभा चुनाव के लिए) तक ही सीमित है। मध्य प्रदेश में 2018 के विधानसभा चुनाव में सपा ने बुंदेलखंड क्षेत्र में एक सीट (बिजावर) जीती थी और पांच विधानसभा क्षेत्रों में वह दूसरे स्थान पर रही थी। सपा को राज्य के पिछले विधानसभा चुनाव में 1.3 प्रतिशत वोट मिले थे। सपा ने वहह चुनाव आदिवासी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ा था।

 

Source link

Related Articles

Back to top button