न्यूज़

दिल्ली में आयोजित गौमाता राष्ट्र माता प्रतिभा आंदोलन में नीमच गौ रक्षा दल हुआ सम्मिलित

दिल्ली में आयोजित गौमाता राष्ट्र माता प्रतिभा आंदोलन में नीमच गौ रक्षा दल हुआ सम्मिलित

दिल्ली। दिल्ली में आयोजित गौमाता राष्ट्र माता प्रतिभा आंदोलन में नीमच गौ रक्षा दल हुआ सम्मिलित, गोपाष्टमी के इस पावन पर्व पर दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित गौ माता राष्ट्र माता प्रतिष्ठान आंदोलन में गौ रक्षा दल जिला नीमच के पदाधिकारी व‌ गौभक्त आंदोलन में दिल्ली पहुंच कर सम्मिलित हुई। गौ रक्षा दल प्रदेश मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह सोनगरा ने जानकारी देते हुये बताया कि गौ रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश कुमार प्रधान कि उपस्थिति में गौ रक्षा दल मध्य प्रदेश, गौ रक्षा दल उत्तराखंड, गौ रक्षा दल पंजाब व अन्य सभी क्षेत्रों से गौ रक्षा दल टीम व गौभक्त दिल्ली के रामलीला मैदान आंदोलन मे सम्मिलित हुए

राष्ट्रमाता गौ मंगलम अभियान व भारतीय गौ क्रांति मंच दिल्ली द्वारा आयोजित इस आंदोलन में सभी प्रदेशों से संत महात्मा गौ हिंदू संगठन व सभी गौ भक्त हजारों की संख्या में एकत्रित हुए। सरकार से मांग की गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करो व भारत में गौ हत्या बंद करो। जिसमें नीमच जिले से भी गोभक्त सम्मिलित हुए। अंकित जोशी, विक्रम सिंह, सोनगरा परमेश्वर चौहान, अशोक पाटीदार, रमेश दास बैरागी, राजुपरी गोस्वामी, सुनील माली, नारयण माली, गुलाब प्रजापति, गोविंद सुथार व गौ रक्षा दल जिला नीमच के सभी पदाधिकारी सम्मिलित हुए।

Related Articles

Back to top button